पुत्र की शादी का झांसा देकर एक लाख ठगे

नवाबगंज । पुत्र की शादी का झांसा देकर युवक से आरोपी ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पुठरी निवासी सुरजन सिंह पुत्र दिवारी लाल यादव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र संजीव कुमार की शादी कराने का झांसा देकर पीडि़त से आरोपी युवक ने 1,00,000 रुपया नगद ले लिया तथा एक वर्ष हो जाने के बाद भी आज तक ना ही शादी कराई और ना ही पीडि़त का पैसा वापस किया। जब पीडि़त पैसा मांगने आरोपी के घर गया तो आजकल करके पीडि़त को टकराता रहा। जब पीडि़त आज पुन: उससे पैसे मांगने गया, तो उसने युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त थाने पहुंचा और आरोपी युवक सुभाषचंद्र पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम दुनिया के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *