तालाब में डूबने से युवक की मौत

दो दिन पूर्व ही अहमदाबाद से आया था घर नायब तहसीलदार ने पहुंचकर की जांच पड़ताल मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। दो दिन पूर्व घर आये युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर नायब तहसीलदार व पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव गोसरपुर निवासी 35 वर्षीय अजीत सिंह उर्फ भूरा पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह गुरुवार 12 बजे गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गया था। गहराई अधिक होने से वह तालाब में डूब गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब गांव का अभिराज पुत्र सुनीत अपने खेतो की तरफ जा रहा था तो उसने देखा कि तालाब में कोई डूब रहा है। अभिराज ने घटना की जानकारी तुरन्त लोगों को दी। ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर अजीत को तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचाल घाट से गोताखोरों को बुलवाकर शव को ढुंडवाया। 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अजीत के शव को बाहर निकाल लिया गया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहरा मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। दो दिन ही पहले घर आया था। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था। इस घटना से मां उर्मिला देवी, भाई कौशलेन्द्र, वीरेश प्रताप सिंह आदि परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी ने पहुंचकर जांच की। दरोगा संजय मौर्या ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *