
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने जनपद की मीडिया सेल की घोषणा की। जिसमें विवेक यादव को समाजवादी पार्टी मीडिया सेल का प्रभारी मनोनीत किया। साथ ही राधेश्याम सविता, रवि यादव और वीकेश कुमार को मीडिया सेल का सह प्रभारी घोषित किया। इस मौके पर सर्वेश अंबेडकर, इलियास मंसूरी, शशांक सक्सेना, सभासद विजय अनुरागी, अशोक अंबेडकर ने माला पहनाकर विवेक यादव का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी मीडिया सेल के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभायें।
