
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी देश भर में मानसून वारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जिसके चलते गंगा व यमुना नदी में बाढ़ है। आकाशीय बिजली व वारिश के चलते कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। बाढ़ से जनता का जीवन प्रभावित हुआ है। जानवर चारों को मोहताज हैं। फसलें जलमग्न हो गयी हैं। बाढ़ राहत कार्यों में शासन, प्रशासन की उपेक्षा चिंताजनक है। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन मांग करती है कि गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जनता की मदद करें। जिला प्रशसान वाढ़ पीडि़तों की समस्या को वरीयता दे। आकाशीय बिजली दुर्घटना में १०-१० लाख का मुआवजा दिया जाये। किसानों को नुकसान हुअंा फसलों का मुआवजा तत्काल दिया जाये। बाढ़ पीडि़त क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के साथ फसलों के आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाये। इस मौके पर नीलम सिंह, संजय यादव, रत्नेश मिश्रा, सुभाष, किरन आदि लोग मौजूद रहे।
