महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कालेज में डीआईओएस ने किया वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने वृक्षारोपण कर किया। प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान में छात्राओं की सहभागिता हेतु ईको क्लब का गठन किया गया है। ईको क्लब प्रभारी अर्चना गुप्ता ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु क्लब के माध्यम से पौधारोपण हेतुु प्रेरित किया। प्रवक्ता संघ मिश्रा भाष्कर ने भूजल संरक्षण हेतु छात्राओं का मार्गदर्शन किया। १६ से २२ जुलाई तक भूजल संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाये गये पोस्टरों को देखकर सराहना की। साथ ही छात्राओं को जल और भोजन आवश्यकतानुसार ही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। भूजल संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा १२ की रमा वर्मा प्रथम, शाम्भवी शुक्ला द्वितीय, नाजरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षिका मोनी चौहान, मीनाक्षी भाष्कर ने किया। विद्यालय में करीब १०० वृक्ष आम, नीम, नीबू, अमरुद व फूलदार वृक्ष रोपित किये गये। इस दौरान सर्वेश शाक्य, शिल्पी, गुलशनजहां, सरिता, ज्योति, आरती, शैलजा मौर्या आदि शिक्षिकायें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *