बाढ़ के पानी में नहाते समय दो युवकों की डूबकर मौत

बाइक मैकेनिक के साथ गये थे नहाने

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। बाढ़ के पानी में नहाते समय दो युवक डूब गये। इस दौरान ग्रामीण व गोताखोरों ने तलाश शुरु कर दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों को अचेतावस्था में बाहर निकाला गया। परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर के अंतर्गत मोकलपुर निवासी बारिश की कस्बा अमृतपुर में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान है। सोमवार सुबह लगभग 12 बजे बारिश अपने मित्र पंकज राजपूत पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी अलापुर तथा अंकुल सैनी पुत्र सर्वेश उम्र 22 वर्ष निवासी अमृतपुर अपनी मोटरसाइकिल से फर्रुखाबाद बदायूं हाईवे स्थित गांव चित्रकूट डिप में बाढ़ के पानी में नहाने लगे। नहाते समय पंकज व अंशुल गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। मौके पर ग्रामीणों ने पंकज को बाहर निकाल कर स्थानीय पुलिस राजेपुर को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक उदय नारायण शुक्ला ने गोताखोरों को बुलवाकर युवक को पानी से बरामद कर सरकारी एंबुलेंस से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद में दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतक पंकज कि शादी गांव ढिलावल थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर के अंतर्गत मायावती से शादी हुई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक अपने पीछे भाई धु्रव, सुधांशु, शिवकुमार, बहन स्वाति मां नंदी देवी तथा अपनी गर्भवती पत्नी मायावती सहित परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया। वहीं अमृतपुर निवासी अंशुल पुत्र सर्वेश सैनी की 2 वर्ष पूर्व शादी गांव चांदापुर थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज निवासी पूजा के साथ हुई थी। अंशुल राजस्थान प्रांत में सिलाई का कार्य करके अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। मृतक अंशुल 23 जुलाई को सूरत से अपने घर आया हुआ था। अंशुल अपने पीछे पत्नी पूजा, 1 वर्षीय पुत्री अंजू, माता माधुरी, बहन विद्या और शिल्पी सहित पूरे परिवार को छोड़ गया। सूचना पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह, स्थानीय कानून-गो, लेखपाल सहित राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *