स्कूली वाहनों के किए 11 चालान

ओवरलोड चार वाहनों पर भी लगाया रुपए 2.32 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के अंतर्गत एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र में अपनी टीम के साथ मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की। वाहनों के प्रपत्रों में कमी पाए जाने पर 11 स्कूली वाहनों के चालान किए गए तथा उन पर रुपए 2.77 लाख का जुर्माना लगाया गया, जिन स्कूलों के वाहनों की जांच की गई उनमें सेंट पीटर्स पब्लिक स्कूल, मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, इकाना इंटरनेशनल स्कूल, वीपीएसएम पब्लिक स्कूल तथा माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल सम्मिलित है। सेंट पीटर स्कूल एवं इकाना स्कूल के वाहन बिना परमिट के संचालित थे इसी प्रकार माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के वाहनों पर भी परमिट नहीं पाया गया। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में ही ओवरलोड संचालित 4 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ₹2.32 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *