
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिला कार्यालय बढ़पुर पर पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का शहीद दिवस अधिकार दिवस के रुप में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। उन्होंने कहा कि सांसद फूलन देवी भारत की एक राजनेता थीं। उनका जन्म १० अगस्त १९६३ को हुआ। २५ जुलाई २००१ को उनकी हत्या की गयी। मल्लाह वर्ग में जन्म लेकर उन्होंने समाज का उत्थान किया। ज्ञानेंद्र कश्यप ने कहा कि १९९४ में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में मुलायम सिंह ने उनके सभी आरोपों को खारिज करते हुए रिहा करा दिया और मिर्जापुर से उन्हें सांसद का चुनाव लड़ाकर सदस्य बना दिया। २००१ में शेर सिंह राणा द्वारा उनकी दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। संदीप बाथम ने कहा जेल से रिहा होने के बाद १९९४ में उनके जीवन पर बैंडेंट क्वीन फिल्म बनी। सभी वक्ताओं ने विचार रखे। इस मौके पर रवींद्र भाथम, अमरनाथ बाथम, जितेंद्र कनौजिया, राजकपूर, मुनेश कश्यप, कुलदीप बाथम, राकेश बाथम, सर्वेश कश्यप, सोहन लाल, राहुल बाथम, गीता बाथम, नीरज बाथम, राजवीर कश्यप, अमित बाथम, कल्याण सिंह, सुरेश कश्यप, गोधन लाल, गुरमीत सिंह, मौजीलाल, पप्पू बाथम मौजूद रहे। इसके बाद गृह मंत्री व मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि फूलनदेवी की सम्पत्ति माफियाओं से कराकर उनकी उनकी माताजी के नाम की जाये और हत्या की सीबीआई जांच हो। फूलनदेवी के गांव को आदर्श गांव के रुप में विकसित किया जाये आदि सहित कई मांगें शामिल हैं।
