
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कारगिल विजय दिवस पर आर.पी. इंटर कालेज कमालगंज में प्रधानाचार्य कैप्टन बलविन्दर सिंह ने एन.सी.सी. कैडेटों के साथ मनाया। विद्यालय परिसर में शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय, शहीद कैप्टन विक्रम वत्रा के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि यह भारत के वीर सपूत है। विक्रम वत्रा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। कैडेट साधना राजपूत ने कारगिल विजय दिवस पर टाइगर हिल्स पर किस प्रकार भारतीय सेना ने विजय प्राप्त की। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। भारतीय सैनिकों ने किस प्रकार आपरेशन चलाकर विजय प्राप्त की और सेना को विजय दिलायी। एनसीसी कैडेट राजेश पाण्डेय, राधा यादव, संजीव कुमार आदि ने विजय दिवस को याद करते हुए पिरामिड बनाकर देश की शान तिरंगा लहराया और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। एनसीसी कैडेटों ने भारत माता जय के नारे लगाये और मनोज पाण्डेय व विक्रम वत्रा अमर रहें के नारे लगाते हुए उन्हें याद किया।
विजय दिवस जब-जब मनाया जायेगा, तब-तब वीर शहीदों की गाथा को याद किया जायेगा। भारत की धरती वीरों के वलिदानों से भरी हुई है। हम उन्हें याद करते हैं। ऐसे जांबाजों ने देश के प्रति हंसते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की है। यह बलिदान जीवन भर भारतीयों के लिए गर्व से ऊंचा करने की गाथा को याद दिलाता है।
