जे.डी. ने विद्यालयों का निरीक्षण कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय बालिका इंटर कालेज व आर.पी. इंटर कालेज में संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया।
महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में मनोज कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण कर कक्षा ६, ७ व ८ की छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने छात्राओं को पढऩे के लिए प्रेरित करते हुए कहा शैक्षिक गतिविधियों में शामिल होकर अपना भविष्य उज्जवल बनायें और जनपद व देश का नाम रोशन करें। आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। इसलिए वह अपनी पाठन पाठन प्रक्रिया को और अच्छा करें। सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं का अब सीधे लाभ दिया जा रहा है। अगर किसी को समस्या है, तो वह अपनी समस्या खुलकर कह सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य महेशचंद्र राजपूत, प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने बताा कि विद्यालय में ईको क्लब, विज्ञान क्लब का गठन किया जा चुका है। क्लब के माध्यम से गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सराहना की और कहा कि मुख्य गेट अच्छा बना हुआ है। जो आकर्षित करता है। कानपुर से आते समय आर.पी. इंटर कालेज पहुंचकर कक्षों का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह की मौजूदगी में रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा सफाई-सफाई की व्यवस्था देखी। अध्यापक राजेश कुमार पाण्डेय पढ़ाते मिले। साथ ही मनोज कुमार द्विवेदी ने विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य के साथ वृक्षारोपण भी किया और विद्यालय के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *