
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद मुकेश राजपूत ने बीते दिनों रेलमंत्री से मिलकर कुछ टे्रनों को फर्रुखाबाद से होकर जाने की मांग की थी। जिस पर रेलमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द पूरा करायेंगे। इसी के चलते सांसद के प्रस्ताव पर कालिंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज तक बढ़ाया गया। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर 05 अगस्त की तिथि निश्चित की गई है। अब कालिंदी एक्सप्रेस अपने नये नम्बर 14117/14118 से भिवानी से प्रयागराज तक प्रतिदिन चलेगी। इसकी नई समय सारिणी भी सुनिश्चित हुई है। अब यह भिवानी से शाम 7:40 पर चलकर फर्रुखाबाद प्रात: 5:30 पर पहुंचेगी और फर्रुखाबाद से प्रयागराज के लिए प्रात: 6 बजे प्रस्थान करेगी। प्रयागराज से अपराह्न 3:50 पर फर्रुखाबाद के लिए छूटेगी और फर्रुखाबाद रात्रि 09:50 पर पहुंचेगी और दिल्ली के लिए रात्रि 10:20 पर रवाना होगी। पहले ट्रेन में 17 डिब्बे थे अब 21 डिब्बे होंगे।
