पुलिस को नहीं खबर लाखों के आधा दर्जन सागौन के पेड़ चोरी

चोर लोडर के सहारे सागौन की लकड़ी लेकर हुए फरार
पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
इससे पूर्व भी कई जगह से हो चुके है सागौन के पेड़

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र ग्राम रजला मई निवासी मनीष कुमार पुत्र सत्येंद्र सिंह गंगवार की 20 बीघा जमीन जो ठंडी कुईया से सिकंदरपुर महमूद जाने वाले मार्ग के निकट है। मुख्य मार्ग से लगभग दो सौ मीटर की दूरी है। पीडि़त के अनुसार उक्त जमीन जिसमें दस बीघा में मक्के की फसल तैयार की गई थी, जबकि 10 बीघा में सागौन के पेड़ लगाए गए थे। मक्के की फसल पकने के बाद मजदूरों के सहारे कटवाई जा रही थी। मंगलवार की शाम जब घर वापस गया तो उसके पेड़ बिल्कुल सुरक्षित खड़े थे। बुधवार की सुबह मक्के की खेत की तरफ जा रहा था। उसी दौरान कुछ पेड़ की कटी हुई टहनियां नजर आई। जब गौर से देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि एक-एक कर आधा दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ काटे गए थे। सूचना पर पीडि़त के परिजन खेत पर पहुंच गये। रात्रि के अंधेरे में अज्ञात चोरों द्वारा तीन लाख रुपए की कीमत के सागौन पेड़ काटे जाने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काटे सागौन के पेड़ों की कीमत तीन लाख रुपये है। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस ने जांच की पर मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वनाधिकारी ने ही पीडि़त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। पीडि़त मनीष गंगवार ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए के सागौन के पेड़ काट लिए जाने की शिकायत फैक्स द्वारा मुख्यमंत्री के अलावा एसपी तथा वन विभाग के डीएफओ से की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 3 दिनों से पुलिस ग्रामीणों को बार-बार चेतावनी देते हुए कह रही थी कि बेबजह घूमते हुए पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद पुलिस का फरमान का असर उल्टा हो गया। रात्रि में चोरों ने पेड़ों काटा और लोडर में लादकर ले गये और पुलिस गश्त करती रही। इससे पूर्व कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर 5 वर्ष पूर्व ग्राम धमगमा निवासी राजेश गंगवार के खेत से भी अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की कीमत के सागौन के पेड़ काट लिए थे। इसके अलावा कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में भी सागौन के पेड़ अज्ञात चोरों द्वारा काट लिए गए थे। जिसकी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *