18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर ब्लाक कमालगंज में बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक कमालगंज इकाई की बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र बीआरसी पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अवनीश चौहान ने की। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष इसरार अहमद ने किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बैठक में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर १८ बिन्दुओं की मांग पर चर्चा करते हुए मांग पत्र पढक़र सुनाया। चरणबद्ध होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। मांगों पर कार्यवाही न होने पर सितंबर के आखिरी सप्ताह में बेसिक शिक्षा निदेशक के समक्ष धरना दिया जायेगा। जिसमें प्रत्येक विधानसभा से लगभग ५०० अध्यापक भाई-बहनें प्रतिभाग करेंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय ७.३० बजे से १२.३० बजे तक करना का जिला प्रशासन से मांग की गयी है। १८ बिन्दुओं को ब्लाक अध्यक्ष अवनीश चौहान ने चर्चा करते हुए सुनाया और कहा कि शीघ्र ही इन बिन्दुओं को लेकर कार्यक्रम होगा। अधिक से अधिक उपस्थिति के साथ सभी लोग धरने में जायेंगे। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित धरने में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। इसलिए दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिम्मेदारी को पदाधिकारी पूर्ण करें। सरकार पर दबाव बनाने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इस बार मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई लडऩे के मूड में है। इस दौरान बलवीर सिंह यादव, अनुपम सक्सेना, अमित कुमार, सतीश मिश्रा, यतेंद्र ंिसह, ईशकांत सिंह, सुनीता बाथम, पुष्पा त्रिपाठी, मालती देवी, प्रतिमा बाजपेयी, गीता यादव मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *