
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिटी गल्र्स इंटर कालेज में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। संघ की अध्यक्ष ममता की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। सभी अध्यापिकाओं ने जरुरी विषयों के बारे में अभिभावकों को अच्छी तरह से बताया। मुख्य विषय पर जोर देते हुए कन्या सुमंगला, छात्रवृत्ति, कक्षा ९ से १२ तक पंजीकरण, उपस्थिति, अनुशासन, साफ-सफाई, फ्लू तथा अन्य जरुरी बातों के बार में बताया गया। नवीन कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपनी बातें सभा के सामने रखीं। प्रधानाचार्या ने अभिभावकों से पूछा कि उन्हें विद्यालय से किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है, जवाब में अभिभावकों ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विद्यालय में अच्छी पढ़ाई होती है। प्रधानाध्यापिका ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया और कहा कि विद्यालय को इसी तरह का सहयोग करते रहिये, ताकि भविष्य में जो भी योजनायें बनती हैं, विद्यालय की उन्नति के लिए उसे पूरा किया जा सके। सभा में शिक्षिकायें व संघ की पदाधिकारी मौजूद रही। प्रधानाचार्य ने सभी को धन्यवाद दिया।
