
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खाना बनाते समय महिला चूल्हे पर गिरकर गंभीर रुप से झुलस गयी। परिजनों ने घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर चिकित्सक ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने आवास विकास स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
जानकारी थाना क्षेत्र के गांव चांदनी निवासी कामिनी पत्नी सुखवीर शुक्रवार सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक वह चूल्हे पर गिर गयी। जिससे आग उसके कपड़ों में लग गई और वह गंभीर रुप से झुलस गयी। परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला सुबह खाना बनाते समय अचानक चूल्हे पर गिर गई और बुरी तरह झुलस गई। परिजन उपचार के लिए लोहिया पहुंचे। वहां से भी चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया। परिजनों ने आवास विकास स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। उसे सूचना दे दी गई है।
