किसान नेता पर कार सवार ने किया हमला, फरार

किसानों की बैठक में भाग लेने कार से जा रहे थे
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बैठक में भाग लेने जा रहे किसान नेता पर कार सवार लोगों ने हमला कर दिया। किसान नेता की कार में टक्कर मार दी और फरार हो गये। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी किसान नेता अभय प्रताप सिंह पुत्र महावीर सिंह अपनी कार संख्या यूपी २५बीई/७०५६ से अपने चार साथियों के साथ किसानों की बैठक में भाग लेने फर्रुखाबाद जा रहे थे। किसान नेता ने बताया कि उन्होंने सीएनजी पंप ईंधन डलवाया। वहीं दूसरी कार संख्या यूपी ७८बीडब्ल्यू/८३५१ सवार भी डीजल डलवाया। जब वह अपनी कार से चल दिये तो आरोपियों ने पीछा किया और कस्बा फैजबाग निकट पेट्रोल पंप के पास कार सवार लोगों ने टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे किसान नेता व उनके दोस्त बाल-बाल बच गये। इस दौरान कार सवार मौके से फरार हो गये। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलि स को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गयी है मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *