
इससे पहले गंगा एक्सप्रेस-वे भी छिन चुका है
जनपद में एक सांसद, चार विधायक, दो एमएलसी फिर भी जनता निराश
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का मार्ग बदले जाने को लेकर भाकियू नेताओं ने सरकार के रवैया पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा अगर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के तहत फर्रुखाबाद को महत्व नहीं दिया गया तो वे धरना प्रदर्शन तथा आंदोलन करने को बाध्य होगे। किसानों का आरोप इससे पहले गंगा एक्सप्रेस वे से वंचित किया जा चुका है।
शनिवार को भाकियू जिला महासचिव संजय गंगवार के नेतृत्व में किसान पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कहा कि हापुड़ से कानपुर उद्योग नगरी को जोडऩे वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे जिसका मार्ग बदलकर नोएडा कानपुर एक्सप्रेसवे कर दिया गया, जो जनपद के गरीब किसानों मजदूरों तथा आम लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। भेजे गये पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में डॉ0 कैलाश चंद यादव, बृजेश राजपूत, रामवरन यादव, नन्हे लाल राजपूत, रामपाल, उदय भान मिश्रा, संजय पाठक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित तमाम लोगों के नाम शामिल है।
E
