घर के बाहर खेल रहे किशोर की तालाब में गिरकर डूबने से मौत

एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
राजेपुर/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के पानी में डूबने से अब तक लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने लोगों को बाढ़ के पानी से सतर्क रहने के लिए जागरुक किया और गोताखोरों को को भी लगाया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी बाढ़ के पानी में डूबने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम दहलिया में सात वर्षीय बालक घर के बाहर खेलते समय बाढ़ के पानी से भरे तालाब में डूब गया। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया। परिजन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उपनिरीक्षक उदय नारायण शुक्ला ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसडीएम व तहसीलदार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार गांव दहिलिया निवासी राम सिंह का 7 वर्षीय पुत्र दिलीप जोकि कक्षा एक का छात्र था। शनिवार लगभग 12 बजे दरवाजे के सामने बने तालाब में पैर फिसलने से मासूम गहरे पानी में चला गया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर ग्रामीण इक_ा हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजेपुर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने गोताखोरों को बुलवाकर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। मृतक दिलीप अपने सात भाई बहनों में छठे नंबर का था। बहन दर्शन कुमारी उम्र 18 वर्ष, रामसुखी 15 वर्ष, माया देवी 13 वर्ष, भाई गुलशन 12 वर्ष, आदर्श 10 वर्ष, सबसे छोटी बहन प्रिया 4 वर्ष, मां सविता देवी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उपनिरीक्षक उदय नारायण शुक्ला ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह व एसडीएम रविंद्र सिंह ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *