कमालगंज, समृद्धि न्यूज। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी पीडि़त ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसके गांव का लडक़ा राजा पुत्र जाविर मेरी 15 वर्षीय पुत्री को छह माह पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीडि़त का आरोप है कि उसकी दूसरी पुत्री की 17 जुलाई को थी, इसी बजह से वह आरोपियों से पुत्री को वापस करने की कहता रहा। आरोपीगण ढूंढकर देने की बात कहते रहे। उसने इसलिए आरोपियों की शिकायत नहीं की कि उसकी दूसरी पुत्री की शादी न टूट जाये। 30 जुलाई को पता चला कि पुत्री राजा के साथ उसके घर आयी है। जब मैं राजा के जाबिर के पास गया और पुत्री को वापस करने को कहा तो पुन्ना पुत्र समीद, जाबिर पुत्र समीर, एवं राजा, चांद मियां, साहिल, सानू, नंदू पुत्रगण जाबिर, किसवरी पत्नी जाबिर, राजा की बुआ वलरुन ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
किशोरी को भगा ले जाने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज
