डूबते युवक के लिए तिनका बने जेल पुलिस के जवान।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। शुक्रवार को रामनगरी में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने यह साबित कर दिया कि हमारी सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान आज भी हमारी जिंदगी बचाने में अपनी जिंदगी की परवाह नहीं करते।यह घटनाक्रम सरयू स्नान के दौरान मौत के मुंह में लगभग समा चुके एक युवक की जिंदगी को जेल पुलिस के जवानों द्वारा बचा लेने का है।यह वाक्या भोर के वक्त का है जब श्रद्धालुओं के साथ एक परिवार के कुछ लोग सरयू स्नान कर रहे थे।स्नान के दौरान ही उस परिवार का एक युवक जिसकी उम्र तकरीबन 20 वर्ष थी,पैर फिसल जाने की वजह से गहरे पानी में चला गया।यह सब कुछ देखकर समझने में वहां पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात एसडीआरएफ के जवानों को बिल्कुल भी समय नहीं लगा और देखते ही देखते वहां तैनात एसडीआरएफ के दोनों जवान आफताब और अनूप ने सरयू में छलांग लगा दी।खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू में घट रहे इस घटनाक्रम को देखने के लिए घाट पर भीड़ जमा हो गई।कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के दोनों जवानों ने लगभग मौत के मुंह में पहुंच चुके इस युवक को वहां से भी निकाल लिया। जवानों की दिलेरी का असर कुछ यूं रहा की वहां मौजूद हर शख्स ने ताली बजाकर और शाबाशी देकर इनके शौर्यता की सराहना की।इस घटनाक्रम के बारे में वहां मौजूद जेल पुलिस के मुख्य आरक्षी रुबे मौर्य ने बताया कि एसडीआरएफ के इन दोनों जवानों की ओर से एक युवक की जिंदगी बचाने के लिए आज जिस साहस का परिचय दिया गया है वह बेहद सराहनीय है।सरयू के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के दृष्टिगत एसडीआरएफ/जेल पुलिस के जवानों की ओर से यहां पूरी सुरक्षा और सतर्कता के साथ नजर रखी जा रही है।उन्होंने बताया कि रामनगरी में श्रद्धालु की लगातार बढ़ रही तादात को देखते हुए इस सतर्कता को और भी बढ़ा दिया जाएगा।इस घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति की ओर से जवानों को शाबाशी का इनाम दिया गया लेकिन जवानों की इस दिलेरी को साबित करती इस घटना के बारे में अधिकारियों का नजरिया है,यह बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *