गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हडक़ंप

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से हडक़ंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी कमलेश कुमार त्रिवेदी की पत्नी दुर्गा सुबह लगभग 6:30 बजे गैस चूल्हे पर चाय बनाने गयीं थी, उसी दौरान गैस जलाते ही सिलेंडर में लगे रेगुलेंटर के पास आग लग गयी। जिसे देखकर हडक़ंप मच गया। मौके पर परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गये और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद कोटेदार रमाकान्त त्रिवेदी ने दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने पर हरिहरपुर आईटीआई कालेज के निकट बने दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर पंहुची आग पर काबू पाया। आग से कुछ सामान भी जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *