कमालगंज, समृद्धि न्यूज। दबंगों द्वारा जानमाल की धमकी देने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवानी मुनीसा पत्नी स्वर्गीय करीमुद्दीन उर्फ बबलू ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में दर्शाया कि 21 वर्ष पूर्व गोली मारकर पति की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान गोली काण्ड से गांव के ही कमरुद्दीन पुत्र नासिर हुसैन की भी मृत्यु हो गई थी। मैंने अपनी पुत्री पूनम को हत्या की जानकारी नहीं दी। पीडि़ता ने बताया कि अलाउद्दीन पुत्र अशफाक निवासी खालसापुर, बलवीर सिंह यादव पुत्र नवाब सिंह निवासी पेरी के भी गोली लग थी वह अभी जिंदा है। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। वहीं आरोपी कश्मीर सिंह यादव पुत्र सूबेदार, रोहित यादव पुत्र कश्मीर सिंह यादव निवासी पेरी तथा एक अज्ञात मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। जब मैं न्यायालय में तारीख को जाती हूं तो कश्मीर सिंह यादव, रोहित यादव तथा अन्य मेरा रास्ते में पीछा करते है और जान से मारने की धमकी देते है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपीगण धमकी देते है कि हम लोगों को मुकदमे में सजा हुई तो तूझे व तेरे पुत्र को जान से मार दूंगा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
एसपी के आदेश पर जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज
