अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री, श्रृद्धांजलि अर्पित कर किया दर्शन पूजन और समीक्षा।

जनपद-अयोध्या। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दौरे से जुड़ी खास खबर शनिवार को उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या से आई।इसमें शनिवार की दोपहर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी श्रीराम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे दिगंबर अखाड़ा के साकेतवासी महंत रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धा सुमन अर्पित करने अयोध्या पहुंचे। सरयू तट स्थित राम कथा पार्क में बनाए गए हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले साकेतवासी महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।यहां से मुख्यमंत्री का काफिला श्री राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुआ जहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने रामलला का दर्शन पूजन किया तथा ट्रस्ट पदाधिकारियों से मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।इसके बाद मुख्यमंत्री दिगंबर अखाड़ा पहुंचे और यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर साकेत वासी महंत रामचंद्र दास परमहंस को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस बीच वे दिगंबर अखाड़ा में नये उत्तराधिकारी के महंती समारोह भी मौजूद रहे।इस कार्यक्रम के बाद अपने दौरे के समापन से पहले मुख्यमंत्री ने राम कथा पार्क स्थित सरयू अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में अयोध्या मंडल के अधिकारियों के साथ चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।इस दौरान दिगंबर अखाड़ा के नये उत्तराधिकारी राम लखन दास ने मीडिया से बात की तथा विस्तार से जानकारी दी। बाइट-राम लखन दास, उत्तराधिकारी दिगंबर अखाड़ा अयोध्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *