घटनाओ के लिए खरीदते थे असलहे,अंजाम देने के बाद बेंच देते थे। -डकैती की योजना बनाते चार अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार,एक फरार।

अमिताभ श्रीवास्तव ……………..

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।जिले की पूराकलंदर पुलिस व सर्विलांस सेल ने एक ऐसे अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर उनके चार सदस्यों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया है जिनके अपराध करने की विधा को सुनकर हर कोई उन्हें बेहद शातिर मानने पर मजबूर हो जा रहा है।इस गिरोह के सदस्य किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए पहले अवैध असलहों को खरीदते थे।इसके बाद घटना को अंजाम देते थे और फिर उन अवैध असलहों को औने पौने बेच देते थे।आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की उनकी इस विधा का मकसद शायद आपराधिक वारदात के खुलासे को बखूबी उलझन था लेकिन सोमवार को एक आपराधिक वारदात घटित होने और खुलासे के उलझने से पहले ही इस गिरोह के चार शातिर सदस्य पूराकलंदर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।इनके पास से कई असलहे है और काफी कारतूस बरामद किया गया हैं।पुलिस की इस कामयाबी को साझा करने के लिए पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेसवर्ता को संबोधित करते हुए क्षेधिकारी अयोध्या शैलेंद्र प्रताप गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के दिशा निर्देशन तथा उन दोनों अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अपराध और अपराधियो तथा अवैध शस्त्रों के प्रयोग और खरीद फरोख्त की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे सोमवार को पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा अपने के साथ रवाना थे।इस दौरान ग्राम गंगौली बाग में डकैती की योजना बना रहे अमेठी जिले के निवासी जिशान खाँन, सुल्तानपुर जिले के निवासी मो0 अरबाज खाँन,सुल्तानपुर जिले के ही निवासी अनिल यादव व प्रतापगढ़ जिले के निवासी केशव पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।इनके कब्जे से 06 देशी पिस्टल 32 बोर,13 जिन्दा कारतूस 32 बोर,एक तमंचा 12 बोर,02 जिन्दा कारतूस 12 बोर,एक तमंचा 315 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।अधिकारीद्वय द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार किए गए अभी यूट्यूब के विरुद्ध भी अपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं।इस डकैती की योजना को बनाने के लिए महाराजगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक टॉप टेन अपराधी जिसका अच्छा अपराधी के इतिहास है,के द्वारा इन सभी को बुलाया गया था,जो मौके से फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है।साथ ही यह भी बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो डकैती जैसी घटनाओं को कारित करता है।बताया गया कि इस बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किए गए इन अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 417/23 धारा 399/402 भा0द0वि0 3/5/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *