
अयोध्या समृद्धि न्यूज।श्री रामलला की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या से है जिसमें श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने के लिए चल रही मैराथन तैयारियों के बीच सोमवार की देर शाम प्रदेश में नवगठित एसएसएफ यानी विशेष सुरक्षा बल की पहली यूनिट अयोध्या पहुंच गई।एसएसएफ की पहली यूनिट के अयोध्या पहुंचने पर शिष्टाचार स्वरुप क्षेत्राधिकारी अयोध्या शैलेंद्र प्रताप गौतम व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आशीष निगम ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर एसएसएफ के जवानों का स्वागत किया।एसएसएफ जवानों के स्वागत के बाद मीडिया से मुखातिब हुए क्षेत्राधिकारी अयोध्या श्री गौतम ने बताया कि निःसंदेह श्री राम जन्मभूमि अति विशिष्ट स्थान है जिसकी सुरक्षा अभेद है।श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा के लिए एसएसएफ की जो पहली टुकड़ी आई है इसमें 110 जवान है जिन्हें श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगाने से पूर्व पहले विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद इन्हें सुरक्षा में लगाया जाएगा।इसी प्रकार जैसे जैसे एसएसएफ जवानों की टुकड़िया आती जाएगी उन्हें पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगा दिया जाएगा।इन जवानों के अलावा उनके अन्य अधिकारी भी हैं जो शीघ्र ही यहां पहुंच जाएंगे।उन्होंने बताया कि एसएसएफ का भी ठीक वैसा ही संरचनात्मक ढांचा होता है जैसा कि अन्य सशस्त्र बलों का होता है।
