झाडिय़ों में जीवन रक्षक दवाये ंपड़ी होने की सूचना पर पहुंचे सीएमओ ने की जांच पड़ताल

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। जीवन रक्षक दवाइयां झाड़ी में पड़ी होने की सूचना पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच के आदेश दिये हैं। विकास खंड राजेपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में धरती के भगवान की करतूतों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ जीवन रक्षक औषधीय के वितरण को लेकर धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर रजत कटियार आए दिन मरीजों से अभद्रता कर उनका इलाज कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जीवन रक्षक औषधियां झाड़ी में फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए। बताते चलें कि 2 दिन पूर्व पूर्व गोविंद निवासी जगतपुर बुखार से पीडि़त अपनी पत्नी को साथ में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में आया था। पीडि़त ने दवाई उपलब्ध करवाने के साथ जांच करने का आग्रह डॉक्टर रजत कटिहार से किया। जिससे गुस्साए डॉक्टर रजत कटियार ने अपनी शान में गुस्ताखी समझ कर पर्चा फाड़कर फेंक देने के साथ पीडि़त को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आए अन्य डॉक्टर एवं नर्सो ने पीडि़तको को बचाने के बजाय मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीडि़त व्यक्ति ने इसकी लिखित शिकायत थाना पुलिस राजेपुर को दी। वहीं दूसरी तरफ जीवन रक्षक औषधियां मरीज को ना वितरण कर ग्राम सभा डाबरी तिराहा पर झाडिय़ों में पड़ी होने की सूचना पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए। जब इस संबंध में डॉक्टर प्रमिति कुमार वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शासन द्वारा भेजी गयीं जीवन रक्षक औषधियां शासन द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी सीएमओ में उपलब्ध करवाई जाती हैं। अब यह दवाइयां कहां की है यह जांच करने के बाद में ही कुछ कहना संभव हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *