बीमार बंदियों के लिए उदार हुए जनपद न्यायाधीश,दान किया पैडस्टल पंखा।

जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार के निरीक्षण,सब कुछ मिला ओके।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन तथा जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कारागार में किसी प्रकार की आपत्तिजनक चीज नहीं पाई गई और सब कुछ ओके मिला।इस दौरान जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने गर्मी को देखते हुए जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों के लिए पैडस्टल पंखा दान किया।निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र सिंह यादव द्वारा जेल में निरूद्ध सभी बन्दियों के सम्बन्ध में विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की गयी।इसमें गुरुवार को कुल 1172 बन्दी,57 महिला बन्दी तथा महिला बन्दियों के साथ आठ बच्चे भी संवासित मिले।साफ-सफाई अच्छी पायी गयी,बन्दियों के लिए शाम का भोजन तैयार किया जा रहा था। बन्दियों द्वारा बताया गया कि सुबह के नाश्ते में-ब्रेड,गुड़,चाय तथा भोजन में चावल,अरहर दाल तथा आलू चौराई साग दिया गया था।इस दौरान जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव द्वारा कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि बन्दियों के बौद्धिक विकास के लिए उन्हें मोटिवेट किया जाय, जिससे सभी बन्दी मानसिक तौर पर विकसित होकर देश के विकास की मुख्य धारा में अपना योगदान प्रदान करें।इस दौरान कोई ऐसा बन्दी नही पाया गया जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम हो।उक्त निरीक्षण संयुक्त समिति द्वारा कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि ऐसे बन्दी जिनकी न्यायालय द्वारा जमानत हो चुकी है किन्तु जिला कारागार से रिहा नही हो पाये है,उनकी रिहाई के लिए अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र प्रेषित करें जिससे लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल तथा थाने के माध्यम से आर्थिक,सामाजिक व सम्पत्तियों की जाँच कर उनकी जेल से रिहाई के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा सके।इस बीच जेल में निरूद्ध किशोर बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान की गयी,उन्हें उनके अधिकारों के बारे बताया गया तथा पैरवी के लिए अधिवक्ता है या नही, इसकी विशेष जानकारी ली गई।बताया गया कि यदि किसी बन्दी के पास अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा के माध्यम से एलएडीसीएस (लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम) द्वारा मुकदमे की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्रदान की जाती है।जेल में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गयी है जिससे किसी बन्दी को कोई समस्या हो तो वह जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।इस दौरान जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल तथा किशोर बैरक का निरीक्षण किया गया।इस दौरान जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव द्वारा अस्पताल में भर्ती बीमार बन्दियों के लिए पैडस्टल पंखा दान किया गया जिससे जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती बीमार बन्दियों को गर्मी के राहत हो सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशान्त शुक्ला,एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह,वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र,उप कारापाल जितेन्द्र कुमार यादव,गिरीश कुमार,अन्जू शर्मा,फार्मासिस्ट अनुराग मिश्रा, मुख्य दिन हेड,महिला हाता प्रभारी एवं पुरूष हेड वार्डर, महिला हाता प्रभारी महिला बंदी रक्षक तथा पुरुष व महिला बन्दी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *