मेरापुर समृद्धि न्यूज।। युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी युवक नेम सिंह उर्फ ईलू व नेम सिंह उर्फ ईलू के पिता जयपाल बाथम तथा माता नाम नामालूम, एवं उसके छोटे भाई उमाकांत के विरुद्ध पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि विगत 20 जनवरी 2023 को पीड़ित की 19 वर्षिय पुत्री को उपरोक्त आरोपित नेम सिंह उर्फ ईलू बहला-फुसलाकर भगा ले गया।पुत्री को भगा ले जाने में ईलू के माता-पिता व उसके छोटे भाई उमाकांत का भी हाथ है।घर से जाते समय युवती अपनी बड़ी बहन की चांदी की कमरधनी,चांदी की पायल,सोने की अंगूठी अपने साथ ले गई।मेरापुर पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच अचरा चौकी प्रभारी दलवीर सिंह को सौंप दी।
