
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर मुख्य सचिव के निर्देशन पर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। कचरा मुक्त भारत के उद्देश्य लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 सितंबर को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम में 29 सितम्बर व 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर को सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई अभियान में जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में लगाया गया है। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सफाई अभियान की समीक्षा के लिए ग्राम पंचायत महरूपुर सहजू, बुढनामऊ एवं निनौआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत महरूपुर में सफाई अभियान चलता मिला। इस दौरान ग्राम सचिव उपस्थित नहीं मिले। उपस्थित सहायक विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि सचिव बुढनामऊ में है। सीडीओ ने ग्राम पंचायत बूढऩामऊ का निरीक्षण किया। वहां पर न ही सफाई अभियान चलता मिला और न ही सचिव उपस्थित मिले।
सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी को सफाई अभियान ठीक प्रकार से चलाने के निर्देश दिए। उसके बाद सीडीओ ने अतिरिक्त ग्राम पंचायत बुढऩामऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान यूप२९,ीएस में 105 के सापेक्ष 54 बच्चे तथा पीएस में 141 के सापेक्ष 42 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय निनौआ में 93 के सापेक्ष 38 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए तथा उपस्थित बच्चो को पढ़ाया गया। वहीं ग्राम पंचायत कलुआपुर सानी में सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा सफाई करायी गई। ग्राम पंचायत भावपुर खुर्द में नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी बढ़पुर द्वारा सफाई कार्य कराया गया तथा पर्यवेक्षण किया गया। ग्राम पंचायत मेहरूपुर बीजल एवं बंदर खेड़ा में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
