
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में गणपति बप्पा की प्रतिमा हर साल की भांति इस साल भी धूमधाम से विराजमान की गयी थी। 10 दिन तक नगर के स्थित एक गेस्ट हाउस में भक्तों ने सुबह शाम पूजन भजन किया। जिसके बाद आज ग्यारहवें दिन उनकी विसर्जन यात्रा निकाली गयी। विसर्जन यात्रा में भक्त ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। विसर्जन यात्रा के उड़ रहे अबीर गुलाल से सडक़ें पूरी तरह लाल हो गयीं। वहीं ड्रोन से भक्तों के ऊपर पुष्पवर्षा की गयी। यह दृश्य आकर्षणमय रहा। भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। वहीं युवा बाइकों पर सवार होकर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे थे। हजारों की संख्या में भीड़ होने के कारण विसर्जन यात्रा को कमालगंज से गंगाजी पहुंचने में रात्रि करीब ९ बजे गये। वहीं विसर्जन यात्रा की व्यवस्था संभालने में भारी पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस को व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गये। जगह-जगह पुलिस तैनात थी। वहीं विसर्जन यात्रा के दौरान सडक़ें सकरी पड़ गयी। राहगीर मुख्य मार्ग छोडक़र दूसरे रास्तों से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं कई वाहन चालक विसर्जन यात्रा में फंस गये। मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ा। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने प्रसाद छका। भारी संख्या में चल रहीं महिलाओं व युवतियों को तपस्वी मंदिर के पास से वापस किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी उर्फ गुड्डू , प्रबल वर्मा, चंदन गुप्ता, श्याम, मनोज गुप्ता, सोनू गुप्ता, महेंद्र पाठक, गणेश समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता, मानस गुप्ता, प्रतिवन वर्मा सहित तमाम कमेटी सदस्य तथाभक्त गण मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय, थाना अध्यक्ष राजेश राय समेत काफी भारी पुलिस बल मौजूद रहा। देरा भक्त झूमते गाते पांचाल घाट पहुंचे। जहां गजानंद की प्रतिमा का भूविसर्जन किया।
राजेंद्र माहेश्वरी का अध्यक्ष पद जाना तय, नरेशचंद्र गुप्ता को फिर मिल सकती अध्यक्षी की कमान
कमालगंज प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में होने वाले गणेश महोत्सव कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेन्द्र महेश्वरी उर्फ गुड्डू को गणेश पंडाल में राजनीति चमकाना महंगा पड़ गया। बताते चलें कि आखिरी दिन पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता ने एक मीटिंग बुलाई। जिसमे राजेंद्र माहेश्वरी पर कार्यक्रम में बाउंसर बुलाने व समाज विरोधी व्यक्तियों को सम्मानित करने जैसे आरोप लगाकर पद से इस्तीफा देने की मांग उठाई गई। पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता को फिर से गणेश महोत्सव कार्यक्रम की बागडोर संभालने का काम सौंपा जाए। जिस पर राजेंद्र माहेश्वरी ने भारी विरोध के चलते कार्यक्रम समापन के तुरंत बाद अपना पद छोडऩे की बात कहतेहुए कहा कि पूरा हिसाब किताब दे देंगे। तब जाकर बैठक में शामिल लोगों का गुस्सा शांत हुआ। कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया और गणेश विसर्जन यात्रा प्रारम्भ की गयी।
