अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाईकर्मी की मौत

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। सफाई कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी सफाई कर्मचारी अपनी दुकानों पर रात लगभग 10.30 बजे के करीब कलेक्टरगंज जा रहा था। रोड क्रास करने पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सफाई कर्मचारी रोड पर गिर गया। ग्रामीणों के द्वारा परिजनों को फोन पर सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। सफाई कर्मचारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब ग्रामीणों से बात की, तो उन्होंने बताया कि वीरपाल सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र सत्यपाल निवासी नगला हूसा सफाई कर्मचारी के पद पर ताजपुर में तैनात हैं। उनकी पत्नी सविता व चार बच्चे हैं। जिनमें दो लड़कियों की शादी कर चुके थे। जिनमें अंशुल, अनिष्ट दो बच्चे अभी अविवाहित हैं। मां सविता मेरे पति रात लगभग 10.30 बजे के करीब दुकानों पर लेटने के लिए गए हुए थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे यह रोड पर गिर गए। हम लोगों को फोन पर सूचना मिली, तो हम लोग मौके पर पहुंचे और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लोहिया के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पंचनामा की कार्रवाई दरोगा उदयवीर सिंह करने के लिए जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *