आसपास की सफाई पर ध्यान दें और करें श्रमदान-जिला जज।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया गया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष/संरक्षक सूर्य प्रकाश केशरवानी द्वारा सोमवार को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का वीडियों कान्फ्रेसिंग द्वारा उद्घाटन किया गया।इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता व प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र सिंह यादव के संचालन में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः आठ बजे दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर पुष्प अर्पित किया गया जिसके बाद सभी न्यायिक अधिकारियों द्वारा संविधान के मूल कर्तव्य का वाचन किया गया।दो अक्टूबर से आगामी आठ अक्टूबर तक समूचे प्रदेश में चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष/संरक्षक श्री केशरवानी ने चार स्वच्छताओं पर विशेष बल देते हुए स्वच्छता क्रमशः आंतरिक,बाह्य,पर्यावरण व महत्पूर्ण वाणी की स्वच्छता को आत्मसात करने हेतु विशेष बल देने के लिए सभी को प्रेरित किया।जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान को सफल बनाये जाने पर विशेष बल दिया गया।उन्होंने मौजूद न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि हमें अपने आस पास साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।उन्होंने कहा कि हमें रोज कुछ श्रमदान कर अपने आस पास साफ सफाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों में सुशील कुमार शशि पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट,पीठासीन अधिकारी व एलएआरए शैलेश कुमार तिवारी,अशोक कुमार दूबे प्रथम अपर जिला जज,राकेश कुमार अपर जिला जज द्वितीय, अमित कुमार पाण्डेय अपर जिला जज तृतीय,अनिल कुमार वर्मा अपर जिला जज-सप्तम,बृजेश कुमार सिंह अपर जिला जज-१२, श्रीमती एकता सिंह अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, यशपाल अपर जिला जज एफटीसी प्रथम,परविंद कुमार लघुवाद न्यायाधीश व प्रशान्त शुक्ला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।वहीं दूसरी ओर इसी क्रम में कर्मचारियों द्वारा प्रभात फेरी भी करायी है।उक्त के अनुक्रम में जिला कारागार,सभी तहसीलों एवं लीगल एड क्लीनिक,लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल,सभी प्राथमिक विद्यालयों,माध्यमिक विद्यालयों,उच्च माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों, कार्यलय व पराविधिक स्वंय सेवकों द्वारा गांधी जंयती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा है को पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *