
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन,महानगर व अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में कहा कि हम सबको इन महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही देश को खुशहाल बनाया जा सकता है।पार्टी जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार इस अवसर पर मुख्य रूप से जेपी यादव,ओ.पी पासवान,हामिद जाफर मीसम, संत प्रसाद मिश्रा,सूर्यभान यादव, अंसार अहमद बबन,जगन्नाथ यादव,अजय रावत,अनुभव यादव,विशाल यादव,अशोक वर्मा संतराम यादव,गौरव पांडेय,मंसूर अहमद,वीरेंद्र गौतम,राकेश चौरसिया,इश्तियाक खान,बबलू पासी व अखिलेश चौबे आदि मौजूद रहे।
