सिटी मजिस्ट्रेट ने किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।गुड़गांव के सुहाना जीडी गोयनका विश्वविद्यालय में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित किए गए ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में भवदीय शूटिंग रेंज अयोध्या के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।इन सातों खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में जीत हासिल कर मेंडल प्राप्त किया है।मेडल पाने वाले इन खिलाड़ियों में शहर के प्रख्यात डॉ डी.आर भुवन को गोल्ड मेडल, साहयक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या मंडल राम सागर पति त्रिपाठी को गोल्ड मेडल,ब्लाक पीटीआई अजय सिंह को एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल,जैनुल खान को एक सिल्वर मेडल,देवेश कुमार अयोध्या पुलिस से नीलू शर्मा को एक गोल्ड मेडल, वंशिका चौधरी को एक सिल्वर व एक ब्रोंज मेडल,सपना भारती को एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुए वहीं भवदीय शूटिंग रेंज अयोध्या के सानिध्य में लखनऊ शील्ड डिफेंस कालेज के पांच खिलाड़ियों में से विवेक को ब्रोंज मेडल,हर्ष सिंह को सिल्वर मेडल,वेदान्शी द्विवेदी को ब्रोंज मेडल तथा गीतांजली को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है।खिलाड़ियों के साथ लखनऊ से आए ग्रुप कैप्टन आलोक चटर्जी के साथ अमरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।मेडल जीतकर अयोध्या पहुंचे इन सातों खिलाड़ियों को सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार द्विवेदी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इनमें खिलाड़ी डॉ डी.आर भुवन को अब तक 44 मेडल मिल चुके हैं।अपनी जीत का श्रेय डॉ भुवन ने मंडल कोच सनी वर्मा को दिया है,वही कोच सनी वर्मा ने कहा कि हमारे भवदीय शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि ये सभी खिलाड़ी इसी तरह से आगे बढ़े और जिले का नाम रोशन करें।इस मौके पर गोंडा जिले के ए.आर.पी सत्य व्रत वर्मा तथा भवदीय शूटिंग रेंज के प्रबंधक अवधेश वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *