
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा है, के अंतर्गत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद के साथ गांव बसेली ब्लॉक बढ़पुर के गौ आश्रय स्थल पर स्वच्छता ही सेवा के साथ-साथ गौ सेवा की।
बताते चले कि जेल बंदियों द्वारा प्रयोग में लाए जाने के बाद फटे पुराने कंबलों से काऊ कोट का निर्माण कराया जाता है। ये अनोखी पहल जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा कौशांबी जेल में आरंभ की गई थी। जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के 72 वें एपिसोड में दिनांक 27 दिसंबर २०२० को किया गया था। तब से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद निरंतर जेल के फटे पुराने कंबलों को सिलवाकर काऊ कोट बनवाकर एक अनोखी गौसेवा कर रहे। विगत वर्ष भी 2अक्टूबर को याकूतगंज की गौशाला में जिलाधिकारी के साथ गौ सेवा की गई थी। प्रधानमंत्री के मन की बात/100 कार्यक्रम के अवसर पर जेल अधीक्षक को नई दिल्ली में एवम राज्य स्तर राजभवन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री के मन की बात/100 कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जारी की गई कॉफी टेबिल बुक में भी जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंज की गौसेवा की स्टोरी प्रकाशित करते हुए यकूतगंज की गौशाला में की गई गौसेवा को स्थान प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद को जनपद की समस्त गौशाला में रह रहे गौवंश के लिए काऊ कोट बनाने के लिए निर्देशित किया। जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देशित किया की जनपद की समस्त गौ आश्रय स्थल की गायों के लिए सर्दी से बचाने के लिए जूट की फटी पुरानी बोरियों, परदे बनाने के लिए अधिक अधिक मात्रा में बोरियां जेल अधीक्षक को उपलब्ध कराएं। जिससे सर्दी से पूर्व ही गौवंश को सर्दी से बचाव के लिए गौशाला के लिए परदे बनकर तैयार हो जाएं।
डीएम द्वारा खंड विकास अधिकारी, ग्राम्य विकास अधिकारी, उप मुख्य पशुधन अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि जेल अधीक्षक के सहयोग से सर्दी पूर्व ही जनपद की समस्त गौशाला में रह रहे गौवंशों के लिए सर्दी से बचाव हेतु काऊ कोट लेकर गायों हर हाल में सर्दी से बचाया जाए। किसी भी गौवंश को सर्दी से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए । डीएम संजय कुमार सिंह ने जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा की जा रही गौ सेवा की सराहना की गई।
