बीडीओ ने भारी पुलिस बल के साथ करायी मुनादी

40 गायों की हुई ई-टेगिंग, भारी पुलिस बल रहा मौजूद कमालगंज, समृद्धि न्यूज। खण्ड विकास अधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत शेरपुर सराय के मजरा कुंदपुर में मुनादी करायी। जिले में पहली बार बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय की अगुवाई में मुनादी होती देख पशु पालकों में दहशत फैल गई। उन्होंने मुनादी कराकर सरकार द्वारा जारी किये गये गौपालकों व आवारा गौंवशों के संदर्भ में जानकारी दी और कहा कि जो दूध निकालने के बाद उन्हें छोड़ देते है ऐसे में उन गौवंशों को पकड़कर गौशाला में किया जायेगा और साथ ही गौपालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि घर-घर जाकर लगभग ४० गायों को ई-टेगिंग करायी गई। निरंतर कार्य जारी रहेगा। मुनादी के दौरान ब्लाक कार्यालय से संबंधित लगभग ४० कर्मी मौजूद रहे। एसआई सत्यप्रकाश भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। क्षेत्र में पुलिस का सायरन व मुनादी होता देख पशु पालकों में दहशत फैल गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *