सूर्य पूजन के साथ हुआ मानस सम्मेलन का शुभारंभ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मानस सम्मेलन के प्रथम दिन पंडा बाग के सत्संग भवन में सूर्य पूजन के साथ मानस प्रवचन प्रारम्भ हुआ। मंच पर सूर्य पूजन, गणेशजी, हनुमान, रामदरबार, शिव पार्वती, मां दुर्गा, गोस्वामी तुलसीदास, दरवाजे पर हनुमानजी का पूजन किया। कार्यक्रम में दो दर्जन संतो ने भाग लिया। सभीं ने सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति को बचाने का संकल्प लिया। जिसमें डंडी स्वामी रामपूजन, रामाश्रम, पीताम्बर, जयकरन, ददुआ शंकर, राकेश्वर, देव केशव, अखंडानंद सरस्वती, अशोका शवर, रामदास, शिवपाल दास, राम प्रकाश, शंकरानन्द, शयामानंद, अवधेश, मंदाकिनी आदि सन्त मौजूद रहे। प्रयागराज से पधारे मानस विद्वान रमापति पांडेय ने कहा कि यज्ञ बल्क ने पूछा कि काकभुसुंडीजी महाराज कि यह वही श्रीराम है कि जिनका नमन शिवजी करते हैं। परमात्मा ने नरलीला श्रीराम के रूप में करके सभी चरित्रों को जीवन्त किया है। आज इसीलिए लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को याद करते हैं। मानस के संयोजक डा0 रामबाबू पाठक ने कहा कि पितृपक्ष में तर्पण सूर्य को अघ्र्य दिए बिना नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास को मानस चक्षु मिला, तभी वह मानस की रचना कर पाए। रात्रि में शिव पार्वती ने तुलसीदास को दर्शन दिए और कहा कि तुम हिंदी भाषा में मानस की रचना करो। शिवजी ने पूरी मानस कथा सती को सुनाई और मानस की रचना पूरी होने से पहले पूरी मानस कथा की अकेली श्रोता सतीजी थी। संचालन पंडित रामेंद्र मिश्र ने किया। इस मौके पर अशोक रस्तोगी, आलोक गौड़, सुरजीत पाठक बंटू, नरेश चंद्र द्विवेदी, ओमप्रकाश दुबे, ज्योतिस्वरूप अग्निोत्री, मधु गौड़, माधुरी, सुमित्रा, अल्भ्या पाठक, मुन्ना पांडेय, अपूर्व, विशेष, वरुण, अभिषेक, आदित्य आदि लोग लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *