कांगे्सियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर कांगे्स कमेटी ने राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपकर मांग की है कि विगत दिनों प्रदेश सरकार द्वारा २०१५ में गणेश प्रतिमा विसर्जन की मांग कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में ५ अक्टूबर २०१५ को काशी में निकाली गई अन्याय प्रतिकर यात्रा के दौरान ८२ लोगों पर मुकदमे में कांगे्रस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को छोडक़र ८१ लोगों के मुकदमे वापस लिये जाने संबंधित मामले में अपर सत्र न्यायाधीश वाराणसी एमपी एमएलए कोर्ट ने ८१ लोगों को बरी कर दिया है। ८२ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रदेश सरकार सनातन की रक्षा में राजनैतिक का भेदभाव का परिचय देते हुए लिये गये फैसले के पीछे तर्क दिया है कि अजय राय पर और भी मुकदमे है। सरकार ने सजातीयता के कारण आरोप मुक्त कराया है। प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध मामले अन्याय के खिलाफ राजनैतिक आंदोलनों से जुड़े है। एक ही मामले में दो तरह के फैसले करना नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है। कानून समता आधारित विधि के शासन में ही उसका विश्वास है। ऐसे में कांगे्रस जन मांग करते है कि समान न्याय हो। जिससे जनमानस में न्याय के प्रति आस्था बनी रहे। ज्ञापन देने वालों पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी, कार्यवाहक अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, सुनीता, जुबेर, पप्पी, शिवाशीष तिवारी, अम्बार अली, आसिफ खां, वरुण त्रिपाठी, नफीस हुसैन, खालिद उस्मानी, अर्जुन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *