व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटी केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।नवरात्रि के पहले दिन जहां नगर के 28 प्रतिमा पंडालों में मां भगवती का आगमन हो गया है और पूजा अर्चना आरंभ हो गई है वही जिले की रामलीलाए भी गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हो गई।केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी जोर शोर से तैयारी में लगे हुए हैं। महोत्सव से संबंधित प्रमुख कार्यों में राम पथ पर होने वाले दुर्गा पूजा आयोजन स्थलों पर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है जिससे केंद्रीय समिति तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी नाराज हैं।नगर निगम,विद्युत विभाग,पीडब्लूडी, वन विभाग व जल निगम नगर इकाई आदि विभागों के कार्य अत्यंत तीव्र गति से चल रहे हैं। केंद्रीय समिति सहसंयोजक गगन जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय समिति के विभाग प्रमुख जे एन चतुर्वेदी,सुप्रीत कपूर,राजेश गौड़, जनार्दन पांडेय,अजय विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव,रोहित अग्रवाल आदि लगातार भ्रमणशील रहकर तैयारियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरणों में है।सभी पूजा पंडाल लगभग बनकर तैयार हो गए हैं तथा अगले दो-तीन दिनों में सभी मूर्तियां अपने अपने पूजा पंडालों में पहुंच जाएंगी।केंद्रीय समिति के जोनल प्रमुखगण अतुल सिंह, बजरंगी साहू,आलोक शंकर,राजू जायसवाल,अखिलेश पाठक, पवन निषाद,अमित कनौजिया, दीपक गौतम,चंदन गुप्ता,विशाल गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव,सुनील मौर्या व अंजनी पांडेय आदि ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन से अपील की है।
