पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुएं से सकुशल बाहर निकाला

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना कमालगंज चौकी खुदायगंज क्षेत्र के गांव कनकोली में स्थित करीब 40 फीट गहरे एक कुएं में किसी तरह राष्ट्रीय पक्षी मोर गिर गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर 112 पुलिस और खुदायगंज चौकी प्रभारी दीपक सिंह भाटी अपने हमराह सिपाही संजीव कुमार व अर्जुन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कुंए से मोर को सकुशल बाहर निकाल लिया। बताया गया मोर स्वास्थ था। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की लोगों ने प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *