भूमि पूजन के साथ बंद पड़ी पुरानी पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बे में स्थापित खंडहर में तब्दील हुई पुरानी पुलिस चौकी का ग्राम प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी व चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह के द्वारा भूमि पूजन कर पुलिस चौकी के निर्माण हेतु बुनियाद रखी गई। बताते चलें कि अमृतपुर कस्बे में अंग्रेजी हुकूमत के जमाने में बनी पुलिस चौकी जो कि वर्तमान में खंडहर में तब्दील थी। कस्बे के व्यापारियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व जिलाधिकारी संजय सिंह ने चौकी का दौरा कर मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने अमृतपुर थाना पुलिस को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द चौकी का पुनर्निर्माण कराया जाए। जिससे कि कस्बे के व्यापारियों को पुलिस के द्वारा सुरक्षा दी जा सके। उसके बाद तत्काल ही अमृतपुर कस्बे के चौकी इंचार्ज दरोगा नागेंद्र सिंह ने प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी व गांव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर चौकी निर्माण में सहयोग करने हेतु संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी से चौकी के लिए सहयोग करने की अपील की। सभी ग्रामवासियों ने पूर्ण रूप से सहयोग का भरोसा दिया था। इसके बाद से ही आज चौकी का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस मौके पर सुरेश चंद पाठक, हरविलास अग्निहोत्री, रजनेश अवस्थी, अनुराग अवस्थी, अभिषेक अवस्थी, मोहित अवस्थी, सुनील अवस्थी, कौशल अग्निहोत्री, अनिल सक्सेना, कुन्नू राजा, संजय अग्निहोत्री सहित सैकड़ो ग्रामीण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *