
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना पुलिस ने महिला के कुंडल लूटने के बाद उसकी अंगौछे से गला कसकर हत्या कर दी थी और फरार हो गये थे। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों को लूटे गये कुंडल सहित गिरफ्तार कर लिया। दो शातिर लुटेरों को लूटे गये जेवरात सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार संजय उर्फ संजू पुत्र रविन्द्र निवासी कुम्हौर थाना अमृतपुर ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह गांव के ही विनोद पुत्र सुनील शर्मा के साथ ०५ नवंबर २०२२ को सोता नाला की तरफ गांजा पीने गये थे, तभी वहां पर एक महिला अपनी बकरियों को चरा रही थी, तो हम लोगों ने लालचवश महिला को कुंडल उसकी आंखों पर अंगौछा डालकर नोंच लिये थे। जिस पर छीना झपटी में वही अंगौछा उसके गले में फंस गया था और उसने हम लोगों को पहचान लिया था। इसीलिए भयवश हम लोगों ने उसी अंगौछे से महिला का गला दबा दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी हम लोगों ने उसको खींचकर विनोद के खेत के पास ही सोतानाला के अंदर जलकुंभी के नीचे दबा दिया और वहां से चले गये थे। पुलिस ने १४ नवंबर २०२२ को भूरेलाल पुत्र छेदालाल की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध मुकदमा मुकदमा दर्ज किया था। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तगणों को थाना अमृतपुर के गूजरपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा करने में अमृतपुर थाना पुलिस व एसओटी टीम ने सहयोग किया। फोटो एफआरडीपी १४ परिचय-घटना का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक ————————————-
