
ससुरालीजनों के खिलाफ दी तहरीर, स्वयं की भी जान को बताया खतरा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पति और बेटे की हत्या हो जाने व जमीन पर कब्जा तथा स्वयं की रक्षा करने की गुहार लगायी है।
पीडि़त महिला संगीत पतनी अशोक कुमार उर्फ बुधपाल शर्मा निवासी ग्राम बहबलपुर, थाना कम्पिल ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि मेरे पति रोजगार के कारण कुछ वर्षों से पांच बेटी व एक बेटे के साथ दिल्ली में रह रहे थे। गांव में मेरे पति के हिस्से में ३५ से ४० बीघा जमीन है। मेरे पति जून २०२३ में जमीन की बुबाई एवं जमीन की हिस्सेदारी के संबंध में गांव आये थे। दिनांक ०८ सितंबर को मेरे जेठ सुनी पुत्र दयाशंकर व जेठानी लता पतनी सुनील व जेठ के पुत्र नितिन पुत्र सुनील आदि परिवारीजनों ने मेरे पति की छत से गिराकर हत्या कर दी। जब मुझे जानकारी हुई, तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रही थी, तभी गांव के कुछ संभ्रात लोगों के साथ परिवार वालों ने रोक लिया और समझौता करने का दबाव बनाकर थाने जाने से रोक दिया। पीडि़त का कहना है कि वह ज्यादातर दिल्ली में रहती है। पति की मौत के कुछ समय बाद वह दिल्ली जाने को हुई, तो मेरे जेठ और उनके पुत्रों ने उसके बेटे शिवम पुत्र बुधपाल को बहला फुसलाकर अपने पास रोक लिया। जबकि पीडि़ता दिल्ली चली गयी। दिनांक ०८.१२.२०२३ को अद्र्धरात्रि करीब १ बजे पीडि़ता के बेटे शिवम की हत्या कर दी गयी। जिस पर पीडि़ता दिल्ली से गांव पहुंची, तो पीडि़ता को उसके जेठ आदि ने घर से भगा दिया और पीडि़ता को उसके बेटे की डेडबॉडी देने से मना कर दिया और धमकी दी कि यहां से चली जाओ नहीं तो तुझे भी जान से मार देंगे। मैं थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची, लेकिन मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। उपरोक्त ससुरालीजन मुझे भी मारकर मेरी जमीन हड़पना चाहते हैं। जबकि मेरी जमीन ही एक मात्र मेरा व मेरे बच्चों के जीने का सहारा है।
