नशबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत..

अमित नामदेव हमीरपुर, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला चिकित्सक की लापरवाही से नशबंदी का ऑपरेशन कराने आयी महिला काल के गाल में समा गई, तीन बच्चे होने के बाद महिला ने मौदहा सीएससी में कराया था उपचार, परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात ऑपरेशन होने के बाद से ही महिला को लगातार दर्द हो रहा था उसके बाद भी डॉक्टरों द्वारा महिला को छुट्टी दे दी इसके बाद कल महिला को फिर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां पर महिला की मौत हो गई। मामला मौदहा कोतवाली कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जहां पर ढीहा डेरा गांव निवासी पूजा ने नसबंदी का ऑपरेशन कराया था ऑपरेशन के बाद महिला को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था लेकिन महिला को ऑपरेशन के बाद से ही लगातार दर्द हो रहा था जिस पर परिजनों ने ऑपरेशन करने वाली महिला चिकित्सक को जानकारी दी थी लेकिन उक्त महिला डॉक्टर कानपुर जा चुकी थी जिसने महिला को कानपुर बुलाया था कल महिला की हालात बिगड़ने पर फिर अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अपने हाथ खड़े कर दिए और उसे कानपुर रेफर कर दिया जिसकी कानपुर पहुँचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने महिला के शव को सीएचसी में रखकर जमकर हंगामा काटा घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिला का 4 दिन पहले नशबंदी का ऑपरेशन हुआ था जिसकी कल तबियत खराब हो गई जिसे कानपुर रेफर किया गया था जिसकी मौत हो गई मामले में कमेटी गठित कर जाँच कराई जा रही है जो भी दोषी होंगे नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *