दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर 62 हजार रुपये निकाल लेेने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोडर चालक ने धान को बोरों से धान निकालकर बेच लिये। जब उससे कहा, तो वह गंदी-गंदी गालिया देते हुए मारपीट करने लगा। वहीं दूसरी पक्ष ने भी 62 मारपीट कर 62हजार रुपये छोटा हाथी से निकाल लेने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस मारपीट का मामला बता रही है।
पीडि़त महिला वसुधा देवी पत्नी श्यामवीर ने थाना मऊदरवाजा पुलिस को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह ग्राम टीका नगला थाना मऊदरवाजा की निवासिनी है। ग्राम बरौन में उसकी गल्ले की दुकान है। दिनांक २१ दिसंबर को सुबह लगभग १० बजे धान के ५२ पैकेट बरौन के रहने वाले विक्रम कश्यप पुत्र मनोज के लोडर पर रखकर सातनपुर मंडी स्थित रिंंकू गुप्ता की दुकान पर बिक्री करने के लिए ले गये थे। इस पर ५२ पैकेट में से इसने हर पैकेट से ४-५ किलो हर पैकेट से निकालकर बिना मेरी जानकारी के बेच दिये। कुल ५२ पैकेट में से लगभग उसने २.५ कुंतल धान चोरी कर बेच दिये। जब मेरे पति जो दोनों पैरों से विकलांग हैं किसी तरह रिंकू गुप्ता की आढ़त पर गये और धान का वजन कराया, तो धान के कम होने की जानकारी हुई। विक्रम को मेरे पति द्वारा फोन करने पर उसने अपने मोबाइल बंद कर लिया। तब रिंकू गुप्ता ने वजन के हिसाब से धान के 44150/- रुपये मेरे पति को दे दिये। जिन्हें लाकर पति ने दुकान की गोलक में रख दिये। दिनांक 21 दिसंबर को ही समय लगभग शाम के ०७ बजे विक्रम शराब के नशे में मेरी दुकान पर आया। जब पति ने धान कम होने की बात कही, तो कहासुनी होने लगी। जिस पर उसने मेरे पति को गंदी-गंदी गालियां दीं तथा मारपीट करने लगा। जब दुकान पर मौजूद मेरे १३ वर्षीय पुत्र आयुष ने बीच बचाव का प्रयास किया, तो विक्रम ने मेरे पुत्र को भी मारापीटा। दुकान की गोलक में रखे 44150/- रुपये निकाल लिये तथा जान से मारने व दुकान न खोल पाने की धमकी देता हुआ चला गया।
वहीं दूसरी ओर से पीडि़त विक्रम पुत्र मनोज निवासी ग्राम बरौन थाना मऊदरवाजा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि श्यामवीर की आढ़त पर उसके बुलाने पर अपने भाड़े के 500/- रुपये लेने गया था। जब वह आढ़त पर पहुंचा और श्यामवीर से रुपने देने के लिए कहा, तो श्यामवीर व उसके तीन अन्य साथियों ने प्रार्थी को गंदी-गंदी गालियां दीं। जब मैंने गाली-गलौज करने से मना किया, तो मुझे लात-घूसों, डंडों व सरियों से मारापीटा तथा मेरे छोटा हाथी में रखे ६२ हजार रुपये उपरोक्त लोगों ने निकाल लिये और भाग गये। मारपीट में हमारे शरीर में कई जगह चोटें आयी हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
