आग में पेट्रोल डालने से वृद्ध जला, भर्ती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सर्दी का सितम जारी है। जिससे बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे है। थाना मेरापुर के ग्राम संकिसा में एक वृद्ध आग ताप रहा था। आग धीमी जलने के कारण वृद्ध ने उसमें अचानक पेट्रोल डाल दिया। जिससे आग ने विकराल रुप ले लिया और लपटों से वृद्ध जल गया। आनन-फानन में परिजनों ने वृद्ध को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये।

जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर के ग्राम संकिसा निवासी 60 वर्षीय गिरीश चन्द्र कठेरिया पुत्र शिवरचन कठेरिया सर्दी से बचने के लिए आग ताप रहा था। आग धीमी जलने के कारण वह पेट्रोल ले आया और आग में अचानक डाल दिया। जिससे आग ने विकराल रुप ले लिया और आग की लपटों से वृद्ध जल गया। चीखपुकार की आवाज सुनकर उसके पुत्र सुरेन्द्र अपने परिजनों के साथ निजी वाहन से उपचार के लिए डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने वृद्ध को भर्ती कर उसका उपचार शुरु कर दिया। आराम न मिलने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *