डंपर को बचाने में ट्रांसफार्मर भरकर ले जा रहा ट्रक पुलिया की रेलिंग तोड़ खंदक में गिरा

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर के अंतर्गत फर्रुखाबाद बदायूं हाईवे स्थित अलीगढ़ पुलिया हिंदुस्तान धर्म कांटा के पास सुबह लगभग 8:30 बजे सामने से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में बदायूं से ट्रांसफार्मर भरकर हरदोई जा रहा है ट्रक पुलिया की रेलिंग तोड़ खंदक में जा गिरा, ग्रामीणों को सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में चालक परिचालक को भर्ती करवाया चालक की स्थिति गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर अमित वर्मा ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया,

जानकारी के अनुसार चालक अनीश पुत्र रईस अहमद परिचालक नजीर पुत्र निसार निवासी नदाइल थाना सहसवान जनपद बदायूं ट्रक जिसका पंजीयन नंबर H R 38k O494 पर सहसवान जनपद बदायूं से बिजली के ट्रांसफार्मर भरकर जनपद हरदोई जा रहा था फर्रुखाबाद बदायूं हाईवे स्थित हिंदुस्तान धर्म कांटा के पास बनी पुलिया पर सामने आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में ट्रक रेलिंग तोड़कर खंदक में जा गिरा जिसमें चालक अनीश पुत्र रईस गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर पर अमित कुमार वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की स्थिति ज्यादा सीरियस होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *