क0प्रा0वि0 बुढ़नामऊ में प्रधानाध्यापक नानक चंद्र ने ध्वजारोहण झंडे को दी सलामी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कन्या प्राथमिक विद्यालय बुढ़नामऊ में प्रधानाध्यापक नानक चंद्र ने ध्वजारोहण करते हुए झंडे को सलामी दीl उन्होंने भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कियाl उन्होंने बच्चों और शिक्षक, शिक्षामित्र को भारतीय संविधान की विशेषता बताते हुए निहित अधिकार पर चर्चा कीl उन्होंने कहा भारतीय संविधान में गरीब और कमजोर परिवार के बच्चों को जो अधिकार मिले हैं, शिक्षा पर जोर देते हुए बच्चों से कहा समय से विद्यालय में स्वच्छता से आकर शिक्षा ग्रहण करें और आने वाले भविष्य में अपने परिवार, गांव, शहर का नाम रोशन करे, नहीं तो शिक्षा के अभाव में शोषण एवं प्रताड़ित किया जाएगाl उन्होंने डॉ0 अंबेडकर जीवन संघर्ष को बताते हुए भारतीय संविधान की उद्देशिका का वचन कराया और उसको विस्तारित रूप से समझाया साथ ही स्वच्छता की शपथ कराई गईl बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया l इस दौरान नीरज दयाल, फरजाना अंजुम, नेहा मिश्रा किरण अग्निहोत्री, रमेश चंद्र संगीता, मिथिलेश कुमारी, चंद्रकांति, अजय कुमारी,सफाई कर्मी उपस्थित रही l बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया कड़ाके की स्थिति में बच्चों को चाय बिस्किट वितरण किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *