इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल फतेहगढ़ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक सैयद रिजवान अली द्वारा ध्वजारोहण कर सभी बच्चों व स्टाफ द्वारा झंडे को सलामी दी गई। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। विद्यालय प्रबंधक सैयद रिजवान अली के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी गई साथ ही सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि देश के बेहतर निर्माण के लिए हमारे बच्चों का योगदान बहुत ही जरूरी है। शिक्षा से ही हम अपने राष्ट्र को सर्वोत्तम बना सकते हैं। इसी के साथ सभी को पुन: यौमे जम्हूरियत की मुबारकबाद दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शकील अहमद द्वारा सभी लोगों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में राजेश यादव, जीशान अंसारी, शिक्षक मोहम्मद तैयब खान, हाफिज मोहम्मद सलमान, मंतशा, तंजील तारिक, इरम खालिद, आशी मंसूरी, सानिया, हुमैरा, सदफ खान, फऱाज़ तारिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *