नीबकरोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने युवा नेता विकास राजपूत का किया जोरदार स्वागत.

मां अन्नपूर्णा देवी के मंदिर निर्माण को दी सहायता राशि
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
भाजपा नेता विकास राजपूत में जिले की जनता को उम्मीद की किरण नजर आ रही है। विकास राजपूत भी जनता को अपने परिवार की भांति समझते है। जिसका नतीजा है की चंद महीनों में जिले का राजनीतिक परिदृश्य बदल रहा है। बीजेपी नेता भी विकास राजपूत को हाथों हाथ ले रहे है।

भाजपा से नीबकरोरी मंडल के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत ने विकास राजपूत को ग्राम देवसनी में बुलाया। मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा नेता का जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता ने मंडल के महामंत्री ब्रजेश सिंह व उग्रसेन राजपूत का अभिवादन किया। विकास राजपूत ने गांव में बन रहे मां अन्नपूर्णा के मंदिर के निर्माण में सहयोग करते हुए 11 हजार रुपए का राशि मां के चरणों में भेंट की। साथ ही फलों की टोकरी मां को चढ़ाई, ग्रामीणों को प्रसाद का भी वितरण कराया गया। वहीं गांव में हो रही भागवत कथा में पहुंचकर भाजपा नेता ने कथावाचक को राम नामी पटुका पहनाया। विकास राजपूत ने कहा कि वह लोगों के बीच पहुंचकर लगातार जन संवाद कर रहे है। पार्टी ने मौका दिया तो वायदा करते है कि जिले के हर गांव को एक मॉडल के तौर पर विकसित कराने का काम करेंंगे।
उन्होंने कहा कि नीब करोरी क्षेत्र इतना बड़ा धार्मिक तीर्थ स्थल है। अगर सही से इसका विकास हो जाए तो युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र व राज्य सरकार अपने स्तर पर बेहतर काम कर रही है। सरकार कई जन कल्याणकारी योजनायें चला रही है। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ मांगे ऐसी है जिन्हे सरकार तक पहुंचाने की जरुरत है। जैसे आलू पर आधारित उद्योग फर्रुखाबाद के लिए बहुत जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *